उपयोग के नियम एवं शर्तें
यन्त्र इण्डिया लिमिटेड (YIL) का यह आधिकारिक वेब पोर्टल कॉर्पोरेट मुख्यालय, नागपुर द्वारा परिकल्पित, विकसित एवं अनुरक्षित है। इस वेबसाइट का उपयोग करके आप इन नियमों एवं शर्तों से बाध्य होने की सहमति प्रदान करते हैं।
1. बौद्धिक संपदा एवं सामग्री का पुनरुत्पादन
इस वेबसाइट पर प्रदर्शित सामग्री का नि:शुल्क पुनरुत्पादन किसी भी प्रारूप में किया जा सकता है, बशर्ते कि सामग्री का सटीक पुनरुत्पादन किया जाए और इसका उपयोग किसी भ्रामक या अनुचित संदर्भ में न किया जाए। सामग्री के प्रकाशन पर यंत्र इंडिया लिमिटेड के स्रोत का स्पष्ट उल्लेख अनिवार्य है।
2. प्रतिबंधित आचरण
उपयोगकर्ता पोर्टल की सुरक्षा में सेंध लगाने, मैलवेयर प्रविष्ट करने अथवा प्रणाली को बाधित करने का प्रयास नहीं करेंगे। सामग्री में किसी भी प्रकार का अनधिकृत परिवर्तन सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत दंडनीय अपराध है।
3. क्षेत्राधिकार
ये नियम और शर्तें भारतीय कानूनों के अनुसार शासित होंगी। किसी भी विवाद का निपटारा विशेष रूप से नागपुर (महाराष्ट्र), भारत स्थित सक्षम न्यायालयों के क्षेत्राधिकार के अधीन होगा।