भारत का राज्य प्रतीक भारत सरकार | रक्षा मंत्रालय
मुख्‍य विषयवस्तु पर जाएं English

Privacy Policy

यन्त्र इण्डिया लिमिटेड आधिकारिक सूचना पृष्ठ

वेबसाइट गोपनीयता नीति

यंत्र इंडिया लिमिटेड जब आप इस वेबसाइट पर आते हैं, तो स्वचालित रूप से आपकी कोई भी व्यक्तिगत जानकारी (जैसे नाम, फोन नंबर या ईमेल) दर्ज नहीं करता है, जिससे आपकी व्यक्तिगत पहचान हो सके।

1. सूचना का संकलन एवं उपयोग

आप बिना कोई व्यक्तिगत जानकारी दिए इस पोर्टल को देख सकते हैं, जब तक कि आप ऑनलाइन फॉर्म (जैसे नागरिक प्रतिक्रिया, सतर्कता शिकायत अथवा भर्ती) के माध्यम से स्वयं जानकारी प्रदान न करें। एकत्र की गई जानकारी का उपयोग केवल संबंधित आधिकारिक उद्देश्य के लिए ही किया जाएगा।

2. सर्वर लॉग एवं कुकीज़

तकनीकी प्रबंधन एवं सांख्यिकीय विश्लेषण हेतु सर्वर केवल सामान्य तकनीकी लॉग (जैसे आईपी पता, विज़िट की तिथि व समय, ब्राउज़र प्रकार) रिकॉर्ड करता है। कुकीज़ का उपयोग केवल उपयोगकर्ता की प्राथमिकताओं (जैसे फ़ॉन्ट आकार एवं उच्च-कंट्रास्ट थीम) को सहेजने के लिए किया जाता है।

3. डेटा सुरक्षा

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 एवं डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम (DPDP), 2023 के प्रावधानों के तहत एकत्र किए गए डेटा की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पृष्ठ अंतिम बार अद्यतन किया गया:
सामग्री का स्वामित्व एवं प्रबंधन: यंत्र इंडिया लिमिटेड

संबद्ध पोर्टल